फोटो गैलरी

Hindi Newsबक्सर में व्यवसायी को गोली मार तीन लाख लूटे

बक्सर में व्यवसायी को गोली मार तीन लाख लूटे

बक्सर / राजपुर। निज प्रतिनिधि। गुरुवार को राजपुर प्रखंड के बसही पुल के पास बेखौफ बदमाशों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी और उसके पास रखे तीन लाख रूपये लूट लिये। जख्मी व्यवसायी को इलाज के लिए बनारस...

बक्सर में व्यवसायी को गोली मार तीन लाख लूटे
Fri, 01 Mar 2013 12:06 AM
ऐप पर पढ़ें

बक्सर / राजपुर। निज प्रतिनिधि। गुरुवार को राजपुर प्रखंड के बसही पुल के पास बेखौफ बदमाशों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी और उसके पास रखे तीन लाख रूपये लूट लिये। जख्मी व्यवसायी को इलाज के लिए बनारस ले जाया गया है। बताया जाता है कि बक्सर का व्यवसायी रमेश गुप्ता कारोबार के सिलसिले में कोचस जा रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने बसही पुल के रमेश गुप्ता को गोली मार जख्मी कर दिया। गोली लगने के बाद उनके संभलने से पहले ही उसके पास रखे तीन लाख रूपये लूट कर चलते बने।

गोली व्यवसायी के पैर में लगी। इस बारे में राजपुर थानाध्यक्ष आरबी चौधरी ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर बदमाशों को तलाशने में पुलिस जुटी हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें