फोटो गैलरी

Hindi Newsवित्तरहित शिक्षा संघर्ष मोर्चा ने सरकार का फूंका पुतला

वित्तरहित शिक्षा संघर्ष मोर्चा ने सरकार का फूंका पुतला

गया हिन्दुस्तान संवाददाता। वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में शिक्षा कर्मियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। इसके...

वित्तरहित शिक्षा संघर्ष मोर्चा ने सरकार का फूंका पुतला
Fri, 01 Mar 2013 12:06 AM
ऐप पर पढ़ें

गया हिन्दुस्तान संवाददाता। वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में शिक्षा कर्मियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। इसके पूर्व गांधी मैदान से अर्थी जुलूस निकाला गया। जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कलेक्ट्रेट के समक्ष पहुंचा। अर्थी जुलूस में शामिल लोगों ने अपने हाथों में तख्ती लिए हुए थे। तख्ती पर अनुदान नहीं वेतन चाहिए का नारा लिखा हुआ था। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने अनुदान देने की नीति का विरोध करते हुए वेतन की सुविधा देने की मांग की है।

इस दौरान कहा कि चार मार्च को विधान मंडल का अनशि्चितकालिन घेराव करने तथा सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद कर आन्दोलन को तेज किया जाएगा। इस अवसर पर कुमार राकेश कानन, प्रो. नवल किशोर प्रसाद सिंह, प्रो. शविप्रकाश राम, प्रो. अजय कुमार, धर्मेद्र यादव, प्रो. सत्येंद्र प्रसाद शर्मा, प्रो. सुदामा मुखर्जी, प्रो. अनिता कुमारी, अंजु कुमारी व आनंद प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें