फोटो गैलरी

Hindi Newsमहिला किसानों के सामने भूमि का मालिकाना हक बड़ी समस्या: स्वामीनाथन

महिला किसानों के सामने भूमि का मालिकाना हक बड़ी समस्या: स्वामीनाथन

प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन ने आज कहा कि देश में महिला किसानों के समक्ष सबसे बड़ी समस्या भूमि के मालिकाना हक को लेकर है।     स्वामीनाथन ने कहा कि महिला किसानों के समक्ष...

महिला किसानों के सामने भूमि का मालिकाना हक बड़ी समस्या: स्वामीनाथन
एजेंसीWed, 27 Feb 2013 01:28 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन ने आज कहा कि देश में महिला किसानों के समक्ष सबसे बड़ी समस्या भूमि के मालिकाना हक को लेकर है।
   
स्वामीनाथन ने कहा कि महिला किसानों के समक्ष आज सबसे बड़ी समस्या जमीन का मालिकान हक या पट्टा है। इस मामले के समाधान के लिये कदम उठाया गया है और मुझे उम्मीद है कि 12वीं पंचवर्षीय योजना में इसे क्रियान्वित किया जाएगा।
  
स्वामीनाथन के हवाले से बयान में कहा गया है कि पंचायतों के पास महिला किसानों के लिये विशेष कोष होना चाहिए, ताकि उन्हें (महिला किसानों) लिंग-विशेष समर्थन सेवाएं उपलब्ध करायी जा सके।
  
राज्यसभा सदस्य स्वामीनाथन ने कहा कि महिला किसानों को सशक्त बनाये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह वुमेन फार्मर्स इंटाइटलमेंट बिल को आगे बढ़ाते रहे हैं, लेकिन अबतक वह पारित नहीं हो पाया है।
  
गैर-सरकारी संगठन ओक्सफैम इंडिया एंड वुमेन पावर कनेक्ट एंड लैंडेसा (आरडीआई) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में स्वामीनाथन ने विभिन्न राज्यों के 32 महिला किसानों को कषि के क्षेत्र में उनकी भूमिका को लेकर सम्मानित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें