फोटो गैलरी

Hindi Newsफांसी में हुई देरी पर स्पष्टीकरण दे सरकार: नायडू

फांसी में हुई देरी पर स्पष्टीकरण दे सरकार: नायडू

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को अफजल गुरु को फांसी दिए जाने में हुई देरी पर स्पष्टीकरण देना...

फांसी में हुई देरी पर स्पष्टीकरण दे सरकार: नायडू
Sat, 09 Feb 2013 12:58 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को अफजल गुरु को फांसी दिए जाने में हुई देरी पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने हालांकि, संसद हमले के दोषी को दी गई फांसी का स्वागत किया।

जब नायडू से पूछा गया कि केंद्र सरकार ने 2014 के आम चुनावों के मद्देनजर तो अफजल व पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल आमिर कसाब की फांसी पर निर्णय नहीं लिया। इस पर उन्होंने कहा कि हो सकता है। चूंकि सरकार की नीतियां विफल हो रही है इसलिए हो सकता है कि अब वह मृत्युदंड पाने वाले दोषियों पर कार्रवाई कर रही हो।

उन्होंने कहा कि इसके पीछे चाहे कोई भी मंशा रही हो, सरकार को अफजल को फांसी देने में हुई देरी पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। नायडू के मुताबिक न्यायालय के फैसले लागू करने में होने वाली देरी आंतकवादियों के मनोबल को बढ़ाएगी।

दिल्ली की तिहाड़ जेल में शनिवार सुबह आठ बजे अफजल को फांसी दे दी गई। उसे सर्वोच्च न्यायालय ने 2005 में फांसी की सजा सुनाई थी। उसे अक्टूबर 2006 में फांसी दी जानी थी, लेकिन उसकी पत्नी द्वारा दया याचिका दायर किए जाने के बाद इस पर रोक लगा दी गई थी।

दिसम्बर 2001 को पांच हथियारबंद पाकिस्तानी आतंकवादी संसद परिसर में घुस आए थे और उसके बाद उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी थी। इस घटना में नौ लोगों की जान चली गई थी। सभी आतंकवादी भी मारे गए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें