फोटो गैलरी

Hindi Newsमेक्सिको की तेल कंपनी ने 2 जहाजों की आपूर्ति स्वीकार की

मेक्सिको की तेल कंपनी ने 2 जहाजों की आपूर्ति स्वीकार की

तेल कम्पनी पेट्रोलियोस मेक्सिकानोस या पेमेक्स ने कहा कि उसने दक्षिण कोरिया के एसपीपी शिपबिल्डिंग समूह से दो जहाजों की आपूर्ति स्वीकार कर ली...

मेक्सिको की तेल कंपनी ने 2 जहाजों की आपूर्ति स्वीकार की
Wed, 30 Jan 2013 11:57 AM
ऐप पर पढ़ें

तेल कम्पनी पेट्रोलियोस मेक्सिकानोस या पेमेक्स ने कहा कि उसने दक्षिण कोरिया के एसपीपी शिपबिल्डिंग समूह से दो जहाजों की आपूर्ति स्वीकार कर ली है। पेमेक्स ने कहा कि जहाज के निर्माण में उच्चतम पर्यावरणीय और प्रौद्योगिकी मानकों का पालन किया गया है।

सरकारी कम्पनी ने कहा कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी एमिलियो लोजोया ऑस्टिन ने जहाजों की आपूर्ति पुसान में स्वीकार की। इन जहाजों के नाम सेंटला और जगुआरोंडी हैं।

पेमेक्स ने कहा कि जल्द ही दो और जहाजों की आपूर्ति होने वाली है। टेक्सिस्टेपेक की आपूर्ति फरवरी में होगी और रारामुरी की आपूर्ति इसके एक माह बाद होगी।

पेमेक्स ने कहा कि जहाजों का निर्माण कम्पनी की जरूरतों के अनुरूप किया गया है और यह पर्यावरण के अनुकूल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें