फोटो गैलरी

Hindi Newsशिंदे के आरोप बेबुनियाद एवं दुर्भावनापूर्ण: रविशंकर

शिंदे के आरोप बेबुनियाद एवं दुर्भावनापूर्ण: रविशंकर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने खिलाफ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हिंदू आतंकवाद को बढ़ावा देने के केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के आरोप पर रविवार को कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त...

शिंदे के आरोप बेबुनियाद एवं दुर्भावनापूर्ण: रविशंकर
Sun, 20 Jan 2013 08:52 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने खिलाफ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हिंदू आतंकवाद को बढ़ावा देने के केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के आरोप पर रविवार को कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। साथ ही इसे बेबुनियाद एवं दुभार्वनापूर्ण करार दिया और उनसे माफी मांगने की मांग की।
     
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने यहां ने कहा कि आरएसएस और भाजपा मजबूत राष्ट्रीय संगठन हैं। उनकी प्रतिबद्धता सुविदित है।


 उन्हें (शिंदे को) इस बेबुनियाद, अवांछित एवं दुर्भावनापूर्ण आरोप के लिए इन दोनों संगठनों एवं देश से माफी मांगना चाहिए और मैं इसकी (इस आरोप की) कड़ी निंदा करता हूं। इससे पहले आज दिन में शिंदे ने जयपुर में कांग्रेस की एक बैठक में कहा था, जांच के दौरान ऐसी रिपोर्ट आयी कि भाजपा एवं आरएसएस आतंकवाद फैलाने के लिए आतंकी प्रशिक्षण शिविर चलाते हैं। समझौता एक्सप्रेस, मक्का मस्जिद में बम लगाए गए और मालेगांव में भी विस्फोट कराया गया।

प्रसाद ने कहा कि वह पहले ही गृहमंत्री के पद के साथ समझौता कर चुके हैं। इस सरकार के गृहमंत्री से इससे बेहतर कुछ उम्मीद नहीं की जा सकती है जिसमें संसद हमले के मुख्य साजिशकर्ता अफजल गुरू को मृत्युदंड देने का साहस नहीं है जबकि उच्चतम न्यायालय उसकी इस सजा पर मुहर लगा चुका है। उसने (संप्रग सरकार ने) दबाव में आकर पोटा वापस लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें