फोटो गैलरी

Hindi News'हिन्दू बुनियाद पर निर्मित थी नेहरू की धर्मनिरपेक्षता'

'हिन्दू बुनियाद पर निर्मित थी नेहरू की धर्मनिरपेक्षता'

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने शुक्रवार को कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की धर्मनिरपेक्षता गहरे तक हिन्दू बुनियाद पर निर्मित...

'हिन्दू बुनियाद पर निर्मित थी नेहरू की धर्मनिरपेक्षता'
Fri, 11 Jan 2013 03:15 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने शुक्रवार को कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की धर्मनिरपेक्षता गहरे तक हिन्दू बुनियाद पर निर्मित थी।
   
आडवाणी ने धार्मिक विद्वान और हावर्ड विश्वविद्यालय में तुलनात्मक धार्मिक एवं भारतीय अध्ययन की प्रोफेसर डायना एल अक की पुस्तक इंडिया: अ सैकड्र जीओग्राफी के हवाले से यह दावा किया।
   
अपने नए ब्लॉग में उन्होंने डायना की पुस्तक की प्रशंसा करते हुए उसके हवाले से कहा कि भारत के बारे में नेहरू के दृष्टिकोण में इसकी सभी जातियों और क्षेत्रीय समुदायों के साथ विभिन्न धार्मिक समुदाय शामिल थे। 1930 में कांग्रेस के नेतृत्व के शीर्ष में जगह बनाने से लेकर भारत का प्रथम प्रधानमंत्री बनने और 1964 में निधन तक वह अपने पूरे राजनीतिक जीवनकाल में हालांकि धर्मनिरपेक्षता के पक्के हिमायती रहे, लेकिन उनकी धर्मनिरपेक्षता गहरे तक हिन्दू बुनियाद पर निर्मित थी।
   
आडवाणी ने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मानना है कि भारतीय राष्ट्रवाद का आधार हमारी संस्कृति है। उन्होंने कहा कि नेहरू का दृष्टिकोण भी ऐसा ही था।
   
इस संदर्भ में भाजपा नेता ने अक्टूबर 1961 में मदुरै में हुए कांग्रेस महाधिवेशन का उल्लेख किया, जिसमें पंडित नेहरू ने कहा था, भारत अतीत से तीर्थ का देश रहा है। उन्होंने कहा था कि देश भर में आप ऐसे प्राचीन तीर्थ स्थल पाते हैं। सबसे उपर बर्फीले हिमालय में स्थित बद्रीनाथ, केदारनाथ और अमरनाथ से लेकर दक्षिण भारत में सबसे नीचे कन्याकुमारी जैसे तीर्थस्थलों ने सबको आकर्षित किया है।
   
उनके अनुसार नेहरू ने अपने उक्त भाषण में कहा कि अलग अलग राजनीति से शासित राज्यों और अलग अलग भाषाएं बोलने के बावजूद यही रेशमी बंधन हमें कई मायनों में बांधे रहता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें