फोटो गैलरी

Hindi Newsसत्र के अंत में संन्यास लेंगे स्पिनर पाल हैरिस

सत्र के अंत में संन्यास लेंगे स्पिनर पाल हैरिस

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर पॉल हैरिस 2013 के सत्र के अंत में क्रिकेट को अलविदा कह...

सत्र के अंत में संन्यास लेंगे स्पिनर पाल हैरिस
Tue, 08 Jan 2013 08:26 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर पॉल हैरिस 2013 के सत्र के अंत में क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। चौंतीस वर्षीय हैरिस अपने 14 साल के प्रथम श्रेणी क्रिकेट का अंत करेंगे जिसमें उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की ओर से 37 टेस्ट में 103 विकेट भी चटकाए।

बाएं हाथ का यह स्पिनर दक्षिण अफ्रीका की उस टीम का हिस्सा रहा जिसने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में 2008 में टेस्ट सीरीज जीती थी। वह अपना अंतिम टेस्ट भारत के खिलाफ 2011 में खेले जिसके बाद उन्होंने अपनी जगह लेग स्पिनर इमरान ताहिर को गंवा दी। हैरिस वेस्टर्न प्रोविंस और इंग्लैंड की वारविकशर की ओर से खेले और अपने कैरियर का अंत प्रिटोरिया स्थिति टाइटन्स के साथ करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें