फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रदर्शनकारियों की तुलना माओवादियों से करते दिखे शिंदे

प्रदर्शनकारियों की तुलना माओवादियों से करते दिखे शिंदे

राजनीतिक नेतृत्व के संघर्ष करने के बीच गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे आज इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों की तुलना हथियारबंद माओवादियों से करते...

प्रदर्शनकारियों की तुलना माओवादियों से करते दिखे शिंदे
Mon, 24 Dec 2012 03:18 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय राजधानी में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद फैले जनाक्रोश से निपट पाने में राजनीतिक नेतृत्व के संघर्ष करने के बीच गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे आज इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों की तुलना हथियारबंद माओवादियों से करते दिखे।
   
शिंदे ने कहा कि यह कहना बहुत आसान है कि गृह मंत्री इंडिया गेट जाएं और बातचीत करें। कल अगर कोई अन्य राजनीतिक दल प्रदर्शन करता है कि गृह मंत्री को वहां क्यों नहीं जाना चाहिए। कल कांग्रेस, भाजपा प्रदर्शन करेंगी, कल माओवादी यहां आएंगे और हथियारों के साथ प्रदर्शन करेंगे।
   
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि लोगों को सरकार की भूमिका समझनी चाहिए और सरकार को कहीं नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कल किसी अन्य सरकार के साथ होगा। सरकार को कहीं क्यों जाना चाहिए। 
   
यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रदर्शनकारियों की तुलना माओवादियों से करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि आप इसे कानून व्यवस्था से अलग नहीं कर सकते। मैं इसके बारे में पहले ही बात कर चुका हूं, जिस दिन से उन्होंने प्रदर्शन शुरू किया, मैं उनसे अपने घर, अपने कार्यालय में मुलाकात कर चुका हूं, मैंने उनके प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें