फोटो गैलरी

Hindi Newsऊर्जा और सैन्य सहयोग पर चर्चा करेंगे पुतिन-मनमोहन

ऊर्जा और सैन्य सहयोग पर चर्चा करेंगे पुतिन-मनमोहन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोमवार को भारत के आधिकारिक दौरे पर पहुंच गए। उम्मीद की जा रही है कि उनकी यात्रा के दौरान दोनों देशों के आर्थिक संबंधों, ऊर्जा तथा कई अरब डॉलर के रक्षा सौदों पर चर्चा...

ऊर्जा और सैन्य सहयोग पर चर्चा करेंगे पुतिन-मनमोहन
Mon, 24 Dec 2012 01:47 PM
ऐप पर पढ़ें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोमवार को भारत के आधिकारिक दौरे पर पहुंच गए। उम्मीद की जा रही है कि उनकी यात्रा के दौरान दोनों देशों के आर्थिक संबंधों, ऊर्जा तथा कई अरब डॉलर के रक्षा सौदों पर चर्चा होगी।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, दौरे के दौरान पुतिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज से मुलाकात करेंगे।

पुतिन, भारतीय नेताओं से कुडनकुलम परमाणु बिजली संयंत्र (केएनपीपी), रूस की साखलिन-1 परिजयोना में भारत की भागीदारी पर चर्चा करेंगे।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के लिए स्थाई सीट का समर्थन करते हुए विदेश नीति से सम्बंधित मामलों में पुतिन के सहायक युरी उषाकोव ने कहा कि रूस सुरक्षा परिषद के विस्तार की स्थिति में भारत को उसके स्थाई सदस्य के लिए सर्वाधिक योग्य व मजबूत दावेदार के रूप में देखता है और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का स्थाई सदस्य बनने के इसके निर्णय का समर्थन करता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें