फोटो गैलरी

Hindi Newsकांग्रेस कोर ग्रुप की आज शाम को होगी बैठक

कांग्रेस कोर ग्रुप की आज शाम को होगी बैठक

संप्रग सरकार से तृणमूल कांग्रेस के बाहर होने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेता शुक्रवार शाम भविष्य की रणनीति तय करने के लिए बैठक...

कांग्रेस कोर ग्रुप की आज शाम को होगी बैठक
Fri, 21 Sep 2012 01:49 PM
ऐप पर पढ़ें

संप्रग सरकार से तृणमूल कांग्रेस के बाहर होने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेता शुक्रवार शाम भविष्य की रणनीति तय करने के लिए बैठक करेंगे।
  
तृणमूल कांग्रेस के मंत्रियों द्वारा आज इस्तीफा सौंपे जाने की खबरों के बीच सोनिया की अध्यक्षता में आज शाम कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक निर्धारति की गई है। ममता बनर्जी द्वारा समर्थन वापसी की घोषणा किए जाने के बाद कांग्रेस कोर ग्रुप की यह दूसरी बैठक है।
  
सरकार लोकसभा में 19 सदस्यों वाली तणमूल के समर्थन वापस लिए जाने के बाद भी अपने पास पर्याप्त बहुमत होने को लेकर आश्वस्त हैं। पंद्रह सदस्यीय संप्रग गठबंधन में तृणमूल कांग्रेस दूसरा सबसे बड़ा घटक दल थी।
  
डीजल के दामों में वृद्धि, रियायती सिलेंडरों की संख्या घटाए जाने तथा खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति देने के फैसले को वापस लिए जाने की अपनी मांग पर केंद्र को झुकते न देख ममता ने कल कोलकाता में कहा था कि उनकी पार्टी के सभी छह मंत्री प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इस्तीफे सौंपेंगे।
  
संप्रग सरकार में तृणमूल कांग्रेस के एक कैबिनेट मंत्री सहित कुल छह मंत्री हैं। तृणमूल के समर्थन वापस लेने के बाद लोकसभा में संप्रग की संख्या 273 से घटकर 254 रह जाएगी और गठबंधन को सदन में बहुमत के लिए समाजवादी पार्टी (22) तथा बसपा (21) पर निर्भर रहना पड़ेगा।
  
साधारण बहुमत के लिए सरकार को 545 सदस्यों वाले सदन में कम से कम 273 सांसदों के समर्थन की आवश्यकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें