फोटो गैलरी

Hindi Newsमणिपुर में विस्फोट, असम राइफल्स के दो जवान घायल

मणिपुर में विस्फोट, असम राइफल्स के दो जवान घायल

इंफाल शहर के बीचोंबीच स्थित कैसम्पत में बुधवार सुबह हुए एक बम विस्फोट में असम राइफल्स के दो जवान जख्मी हो गए। घायल जवानों में से एक की हालत गंभीर...

मणिपुर में विस्फोट, असम राइफल्स के दो जवान घायल
Wed, 05 Sep 2012 12:10 PM
ऐप पर पढ़ें

इंफाल शहर के बीचोंबीच स्थित कैसम्पत में बुधवार सुबह हुए एक बम विस्फोट में असम राइफल्स के दो जवान जख्मी हो गए। घायल जवानों में से एक की हालत गंभीर है।
   
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से बमुश्किल एक किलोमीटर दूर एक दोपहिया वाहन में रखे गए बम में अतिव्यस्त बस टर्मिनल पर सुबह नौ बजे विस्फोट हुआ। विस्फोट उस समय हुआ जब असम राइफल के जवान इस इलाके में गश्त लगा रहे थे।
   
सूत्रों ने बताया कि घायल जवानों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक जवान की हालत गंभीर बनी हुयी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं।
   
प्रारंभिक खबरों में कहा गया है कि यह विस्फोट एक आईईडी द्वारा किया गया हो सकता है। मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें