फोटो गैलरी

Hindi Newsसंभवत: स्पिनरों के खिलाफ खेलने का खौफ है: फ्रेंकलिन

संभवत: स्पिनरों के खिलाफ खेलने का खौफ है: फ्रेंकलिन

न्यूजीलैंड के आलराउंडर जेम्स फ्रेंकलिन ने कहा कि उनके मन में भारतीय स्पिनरों को लेकर शायद खौफ है लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी दिनों में उनका प्रदर्शन बेहतर...

संभवत: स्पिनरों के खिलाफ खेलने का खौफ है: फ्रेंकलिन
Sat, 25 Aug 2012 09:02 PM
ऐप पर पढ़ें

न्यूजीलैंड के आलराउंडर जेम्स फ्रेंकलिन ने कहा कि उनके मन में भारतीय स्पिनरों को लेकर शायद खौफ है लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी दिनों में उनका प्रदर्शन बेहतर होगा। यह पूछने पर कि क्या न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों में भारतीय स्पिनरों का खौफ है, फ्रेंकलिन ने कहा, संभवत: हां।

न्यूजीलैंड की ओर से पहले क्रिकेट टेस्ट की पहली पारी में सर्वाधिक 43 रन बनाने वाले फ्रेंकलिन ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा कि लेकिन मैं पूरी टीम के बारे में नहीं कह सकता। मैं सिर्फ अपने बारे में जवाब दे सकता हूं। मुझे नहीं लगता कि काफी अधिक टर्न मिल रहा था। अश्विन की कुछ गेंद टर्न हुई और उनमें उछाल भी था लेकिन यह सामान्य से अधिक अपवाद थी।

उन्होंने कहा कि आज सुबह खेल शुरू होने से पहले हमने चर्चा की थी कि क्या करना है। दुर्भाग्य से हम ऐसा नहीं कर पाए क्योंकि अब हमें फालोआन खेलना पड़ रहा है। यह संभवत: ऐसा क्षेत्र (स्पिनरों के खिलाफ बल्लेबाजी) है जिसमें हम सुधार करने की सोच सकते हैं। फ्रेंकलिन ने कहा कि लड़के नेट पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं और यह व्यक्तिगत खिलाड़ियों पर निर्भर करता है कि वे अपनी रणनीति पर कैसे काम करते हैं फिर यह चाहे आक्रमण को या रक्षण। हमें प्रगति करने रहने और स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अपने विकल्पों पर काम करते रहने की जरूरत है। हमें अगले कुछ दिनों में ऐसा करने का अच्छा मौका मिलेगा।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें