फोटो गैलरी

Hindi Newsहिलेरी क्लिंटन अचानक अफगानिस्तान पहुंचीं

हिलेरी क्लिंटन अचानक अफगानिस्तान पहुंचीं

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन बगैर पूर्व घोषणा के शनिवार को अचानक काबुल...

हिलेरी क्लिंटन अचानक अफगानिस्तान पहुंचीं
Sat, 07 Jul 2012 02:47 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन बगैर पूर्व घोषणा के शनिवार को अचानक काबुल पहुंचीं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अफगानिस्तान के एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि क्लिंटन का यह औचक दौरा आतंकवाद से जूझ रहे अफगानिस्तान के मसले पर टोक्यो में आयोजित होने वाले एक महत्वपूर्ण सम्मेलन से पहले हुआ है।

क्लिंटन यहां अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई से मुलाकात करेंगी। गौरतलब है कि टोक्यो में होने वाले एक दिवसीय सम्मेलन में 70 देशों के प्रतिनिधियों के भाग लेने की आशा है। इस सम्मेलन में पिछले एक दशक के दौरान अफगानिस्तान की उपलब्धियों और उसे अपने पैरों पर फिर से खड़ा करने के उपायों पर चर्चा होनी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें