फोटो गैलरी

Hindi Newsदक्षिण अफ्रीका करेगा विश्व हिंदी सम्मेलन की मेजबानी

दक्षिण अफ्रीका करेगा विश्व हिंदी सम्मेलन की मेजबानी

दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े शहर जोहांसबर्ग में इस साल सितंबर में विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित हो रहा है, जिसमें दुनिया के कोने-कोने से वक्ता एकत्र...

दक्षिण अफ्रीका करेगा विश्व हिंदी सम्मेलन की मेजबानी
Mon, 18 Jun 2012 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े शहर जोहांसबर्ग में इस साल सितंबर में विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित हो रहा है, जिसमें दुनिया के कोने-कोने से वक्ता एकत्र होंगे।

इस सम्मेलन में हिंदी को लेकर व्यापक स्तर पर चर्चा की जाएगी। यहां भारत के उच्चायुक्त वीरेंद्र गुप्ता ने इसका ऐलान किया।

गुप्ता ने कहा कि भारत में यह खुशी की बात है कि सम्मेलन यहां आयोजित हो रहा है। जब यहां हिंदी सम्मेलन आयोजित करने का फैसला किया गया तो भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय रिश्तों के महत्व को भी स्वीकार किया गया।

उन्होंने कहा कि भारत से 500 से 600 लोगों का प्रतिनिधिमंडल यहां आएगा। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका से 300 लोग और दुनिया के अन्य हिस्सों से भी लोग इस सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

सम्मेलन का आयोजन भारत सरकार, दक्षिण अफ्रीकी हिंदी शिक्षा संघ और यहां स्थित भारतीय संस्कति केंद्र की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। सम्मेलन का आयोजन 22 से 24 सितंबर के बीच होगा।

भारतीय उच्चायुक्त ने कहा कि हिंदी की पहचान पूरी दुनिया में है। जापान और हंगरी जैसे देशों में भी हिंदी के विद्वान हैं। हम उम्मीद करते हैं कि कई देशों के लोग यहां पहुंचेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें