Hindi Newsदिल्ली पहुंचीं क्लिंटन, PM और सोनिया से करेंगी मुलाकात
दिल्ली पहुंचीं क्लिंटन, PM और सोनिया से करेंगी मुलाकात
अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के अंतिम पड़ाव में सोमवार दोपहर बाद नई दिल्ली पहुंच...
Mon, 07 May 2012 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें
अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के अंतिम पड़ाव में सोमवार दोपहर बाद नई दिल्ली पहुंच गईं। वह यहां शाम को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलेंगी।
रविवार को कोलकाता से अपनी यात्रा की शुरुआत करने वाली क्लिंटन ने सोमवार की सुबह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की।