फोटो गैलरी

Hindi Newsवोट बनवाने का एक और मौका मिलेगा

वोट बनवाने का एक और मौका मिलेगा

गाजियाबाद, हमारे संवाददाता। स्थानीय निकाय चुनावों के लिए डेढ़ माह की अवधि बढ़ जाने बाद मतदाता सूची से वंचित लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें कुछ और समय मिल गया है। प्रशासन द्वारा शीघ्र ही मतदाता...

वोट बनवाने का एक और मौका मिलेगा
Sun, 22 Apr 2012 01:36 AM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद, हमारे संवाददाता। स्थानीय निकाय चुनावों के लिए डेढ़ माह की अवधि बढ़ जाने बाद मतदाता सूची से वंचित लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें कुछ और समय मिल गया है। प्रशासन द्वारा शीघ्र ही मतदाता सूची के पुनरीक्षण का अभियान शुरू होगा जो लगातार चलेगा। हालांकि अभी इसके लिए कोई तारीख तय नहीं है लेकिन एक-दो दिनों में अभियान शुरू हो सकता है।

निकाय चुनावों से पहले मतदाता सूची के पुनरीक्षण का एक सप्ताह का अभियान मार्च महीने में चला था। अभियान में आए नए मतदाताओं के नाम जुड़ने का काम अंतिम चरण में है। अभियान में अकेले नगर निगम क्षेत्र में ही 95 हजार के करीब वोटर बढ़ गए।

पालिका और नगर पंचायतों की सूची में भी काफी संख्या में नए मतदाताओं के नाम जुड़े। इसी बीच मई में प्रस्तावित निकाय चुनावों के लिए डेढ़ माह का और अतिरिक्त समय शासन को मिल गया। स्थानीय निकाय चुनाव के सहायक निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव आगे बढ़ने से एक बार फिर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शुरू होगा।

खासबात यह कि बूथ से लेकर तहसील और नगर निगम कार्यालय में आकर भी वोट बनवाने की व्यवस्था शुरू की जाएगी। इससे मतदाता सूची में अब तक गायब लोगो को जबरदस्त लाभ मिलेगा। सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था से काफी संख्या में नए वोटरों के बढ़ने की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें