फोटो गैलरी

Hindi Newsसंजीवनी के खिलाफ सीबीआइ जांच के लिए पीआइएल

संजीवनी के खिलाफ सीबीआइ जांच के लिए पीआइएल

रांची मुख्य संवाददाता। संजीवनी बिल्डकॉन के खिलाफ सीबीआइ जांच के लिए हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। विमल कुमार मिश्र एवं अन्य ने याचिका में संजीवनी, समृद्धि क्रिएटिव्स, गॉड फादर, एरोन...

संजीवनी के खिलाफ सीबीआइ जांच के लिए पीआइएल
Sun, 22 Apr 2012 01:36 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची मुख्य संवाददाता। संजीवनी बिल्डकॉन के खिलाफ सीबीआइ जांच के लिए हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। विमल कुमार मिश्र एवं अन्य ने याचिका में संजीवनी, समृद्धि क्रिएटिव्स, गॉड फादर, एरोन कंस्ट्रक्शंस एवं अन्य बिल्डरों पर जनता को धोखा देकर उनकी गाढ़ी कमाई लूटने का आरोप लगाया है।

अदालत से आयकर विभाग को सभी बिल्डरों के एकाउंट सीज कर उनके निवेश और पूरा विवरण का पता लगाने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है। याचिका में कहा गया है कि संजीवनी एवं अन्य बिल्डरों से आम लोगों ने फ्लैट और जमीन बुक कराया था। पर किसी को जमीन नहीं मिली। लोगों ने पैसे वापस मांगे तो जो चेक दिए गए, वे बाउंस हो गए।

आदिवासी और सरकारी जमीन की रजिस्ट्री भी कर दी गई। सरकारी अधिकारियों ने भी रजिस्ट्री और म्यूटेशन करने में सहयोग किया। इससे प्रतीत होता है कि इस मामले में बिल्डर, राजनीतिज्ञों और अधिकारियों की मिलीभगत है। इस कारण सीबीआइ से इस गंठजोड़ की भी जांच होनी चाहिए। याचिका में अदालत से सभी लोगों के पैसे वापस कराने का भी आग्रह किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें