फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा की चार जिलों की कार्यकारिणी भंग

भाजपा की चार जिलों की कार्यकारिणी भंग

भाजपा अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल ने गत विधानसभा चुनावों में पार्टी के अधिकत उम्मीदवारों के खिलाफ कार्य करने के आरोप में पार्टी की चार इकाइयों की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया...

भाजपा की चार जिलों की कार्यकारिणी भंग
Sat, 21 Apr 2012 05:43 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल ने गत विधानसभा चुनावों में पार्टी के अधिकत उम्मीदवारों के खिलाफ कार्य करने के आरोप में पार्टी की चार इकाइयों की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

पार्टी के महासचिव धन सिंह रावत ने शनिवार को बताया कि पार्टी की रूड़की, पुरोला, उत्तरकाशी तथा अल्मोडा़ की जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

रावत ने कहा कि चारों जिलों के पदाधिकारियों द्वारा विधानसभा चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करने तथा चुनावों में निष्क्रियता के चलते यह कदम उठाया गया है। रावत ने बताया कि नयी कार्यकारिणी का गठन शीघ्र ही कर दिया जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें