फोटो गैलरी

Hindi Newsमिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

बिहार में नालंदा जिले के रहुई थानान्तर्गत रहुई बाजार के निकट से पुलिस ने अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया...

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
Sat, 21 Apr 2012 05:18 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में नालंदा जिले के रहुई थानान्तर्गत रहुई बाजार के निकट से पुलिस ने अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सूचना के आधार पर रहुई बाजार के निकट एक ठिकाने पर छापेमार कर पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके पर से पुलिस ने एक पिस्तौल, कुछ अर्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने के उपकरण तथा आपात्तिजनक सामान बरामद किया है।

सूत्रों ने बताया कि फैक्ट्री से पुलिस ने इस धंधे में शामिल अजित कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें