फोटो गैलरी

Hindi Newsगैस लीकेज से आग ने ली चार की जान

गैस लीकेज से आग ने ली चार की जान

उत्तरी दिल्ली के न्यू चंद्रावल नगर इलाके में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने से एक मकान में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो...

गैस लीकेज से आग ने ली चार की जान
Sat, 21 Apr 2012 12:40 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तरी दिल्ली के न्यू चंद्रावल नगर इलाके में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने से एक मकान में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल मां-बेटे को उपचार के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मरने वालों की पहचान 35 वर्षीय पप्पू, 17 वर्षीय बिहारी, 10 वर्षीय प्रीति और छह वर्षीय अन्नू के रूप में की गई है। हादसे के समय इस परिवार में छोटे बच्चे के नामकरण समारोह की तैयारी चल रही थी।

पुलिस के अनुसार, न्यू चंद्रावल नगर में मोहर सिंह नामक व्यक्ति अपनी पत्नी फूलवती व तीन बच्चों के साथ रहता है। कुछ दिन पूर्व फूलवती को बेटा हुआ था। इस बच्चे का शुक्रवार शाम को नामकरण कार्यक्रम रखा था। इसमें शामिल होने के लिए मोहर का दोस्त बिहारी भी आया था। इसके अलावा एक अन्य रिश्तेदार पप्पू भी वहां था।

दोपहर बाद फूलवती खाना पकाने के लिए रसोई में गैस जलाने गई, लेकिन जैसे ही उसने माचिस जलाई तो कमरे में फैली गैस से आग लग गई। इससे वहां मौजूद चार लोगों की बुरी तरह झुलस जाने से मौत हो गई। बाद में दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें