फोटो गैलरी

Hindi Newsआज अपना नोएडा हो गया 36 साल का

आज अपना नोएडा हो गया 36 साल का

नोएडा। कार्यालय संवाददाता नोएडा शहर को बसे हुए आज पूरे 36 साल हो गए हैं। आज ही के दिन साल 1976 में नोएडा (न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डवलपमेंट अथॉरिटी) की नींव पड़ी थी। इस मौके पर अथॉरिटी आज खेल-कूद...

आज अपना नोएडा हो गया 36 साल का
Mon, 16 Apr 2012 10:56 PM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा। कार्यालय संवाददाता

नोएडा शहर को बसे हुए आज पूरे 36 साल हो गए हैं। आज ही के दिन साल 1976 में नोएडा (न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डवलपमेंट अथॉरिटी) की नींव पड़ी थी। इस मौके पर अथॉरिटी आज खेल-कूद प्रतियोतिाएं और राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन करेगी। जिसमें राष्ट्रीय कवि गोपाल दास नीरज और उर्दू अदब की महफिल के जाने-माने शायर वसीम बरेलवी व नवाज देवबंदी शिरकत करेंगे। दिल्ली की पूरब दिशा में यमुना के किनारे नोएडा को बसाते समय औद्योगिक नगरी का ख्वाब देखा गया था। पर उद्योगों को शासन से पर्याप्त मदद नहीं मिलने के चलते और दिल्ली के नजदीक रिहायशी सेक्टरों में लोगों की रुचि देखते हुए आज नोएडा उद्योगों की वजह से कम रियल स्टेट के लिए ज्यादा जाना जाने लगा है। अगले पांच सालों में नोएडा से सटे एक्सटेंशन में करीब ढाई लाख घर बसने हैं। इसके अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर डेढ़ दर्जन से ज्यादा सेक्टर बसाए जा रहे हैं। जिनमें एक लाख से ज्यादा घर बनने हैं। जबकि नए औद्योगिक सेक्टर को बसाने की अथॉरिटी की फिलहाल कोई योजना नहीं है।

पिछले पांच सालों में यहां की औद्योगिक इकाइयों के लगातार पलायन के बावजूद नोएडा आज भी प्रदेश में सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला जिला है। यहां के उद्यमी हर साल सरकार को 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व देते हैं। सुबह होंगी खेल-कूद प्रतियोगिताएं: हर साल नोएडा के स्थापना दिवस पर सप्ताह भर खेल-कूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते थे। मगर इस साल चेयरमैन और सीईओ नहीं होने के चलते केवल स्थापना दिवस के रोज ही खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी।

अथॉरिटी के कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच आज सुबह नोएडा स्टेडियम में बैड़ािंटन, टेबिल टेनिस, शतरंज, रस्साकसी और कैरम के मुकाबले होंगे। दोपहर को कटेगा केक नोएडा के 36 साल पूरे होने पर आज दोपहर एक बजे इंदिरा गांधी कला केंद्र में केक कटेगा। इस मौके पर अधिकारी और कर्मचारी नोएडा के विकास के संबंध में अपने विचार भी रखेंगे।रात आठ बजे शुरू होगा कवि सम्मेलनराष्ट्रीय कवि सम्मलेन व मुशायरा इंदिरा गांधी कला केंद्र में रात आठ बजे शुरू हो जाएगा। जिसमें गोपाल दास नीरज, वसीम बरेलवी, नवाज देवबंदी, अकील नौमानी, शाहिद फराज, आलोक श्रीवास्तव, सोम ठाकुर, विष्णु सक्सेना, प्रवीण शुक्ला, अरुण जेटली, हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा, सरिता शर्मा, मधुर शिरकत करेंगे। फैक्ट फाइल-10, 000 करोड़ रुपये का राजस्व हर साल देते हैं नोएडा के उद्यमी।-5800 इकाइयों में उत्पादन होता है नोएडा में।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें