फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली नगर निगम पर होगा किसका राज

दिल्ली नगर निगम पर होगा किसका राज

कल होने वाली मतगणना के बाद इस बात का पता चल जायेगा कि हाल ही में तीन हिस्सों में विभाजित हुई दिल्ली नगर निगम पर इस बार किसका राज...

दिल्ली नगर निगम पर होगा किसका राज
Mon, 16 Apr 2012 07:56 PM
ऐप पर पढ़ें

कल होने वाली मतगणना के बाद इस बात का पता चल जायेगा कि हाल ही में तीन हिस्सों में विभाजित हुई दिल्ली नगर निगम पर इस बार किसका राज होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 272 वार्ड के लिये 15 अप्रैल को हुये चुनावों की मतगणना कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच कल 33 केंद्रो पर की जायेगी। उन्होंने बताया कि तीन बजे तक सभी परिणाम सामने आ जाएंगे।

शनिवार को हुये चुनावों में 55 प्रतिशत मतदान हुआ था जिसमें 2423 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजामाया था। अगले साल दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुये इन चुनावों के परिणाम सभी राष्ट्रीय दलों के लिये अहम होंगे। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख जे पी अग्रवाल ने कहा कि वह शत प्रतिशत आश्वस्त हैं कि उनकी पार्टी ही जीतेगी। वहीं भाजपा के विजेंदर गुप्ता ने दावा किया कि तीनों निगमों पर उनका ही कब्जा होगा।

दिल्ली उत्तर और दक्षिण निगम में 104-104 वार्ड और पूर्व में 64 वार्डों की इस जंग में 138 सीटें महिलाओं के लिये आरक्षित हैं। पिछली बार 2007 में हुये निगम चुनावों में भाजपा को 36.17 प्रतिशत, कांग्रेस को 29.17 प्रतिशत, और बसपा को 9.87 प्रतिशत मत मिले थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें