फोटो गैलरी

Hindi Newsबसपा की नई प्रदेश कमेटी, भरत बिन्द बने प्रदेश अध्यक्ष

बसपा की नई प्रदेश कमेटी, भरत बिन्द बने प्रदेश अध्यक्ष

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बिहार में नई प्रदेश कमेटी गठित की है। कैमूर के भरत बिन्द पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया...

बसपा की नई प्रदेश कमेटी, भरत बिन्द बने प्रदेश अध्यक्ष
Sun, 15 Apr 2012 11:02 PM
ऐप पर पढ़ें

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बिहार में नई प्रदेश कमेटी गठित की है। कैमूर के भरत बिन्द पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, गोपालगंज के जनक चमार को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भगवान सिंह कुशवाहा को प्रदेश कोषाध्यक्ष और गौतम प्रसाद खरवार को कार्यालय सचिव बनाया गया है।

पार्टी के बिहार प्रभारी तिलक चन्द्र अहिरवार, घनश्याम चन्द्र खरवार और राजेन्द्र कुमार ने प्रदेश कमेटी की सूची जारी की है। नई कमेटी में श्यामलाल सिंह कुशवाहा, राजनाथ राजन, बालेश्वर भारती, गणेश राम, लक्ष्मी राम, राजेश त्यागी, प्रमोद कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, संजय केवट, डा. अजय आलोक और रविन्द्र कुमार उपाध्याय प्रदेश महासचिव होंगे। प्रदेश सचिवों में धर्मेन्द्र सहनी, राज कुमार राम, पंकज कुमार, अरुण राम, अकलू राम, हरेन्द्र राम, साजिद हुसैन, विनेश कुमार भारती, एसके राय और राजेन्द्र राम शामिल हैं। शंकर महतो, सुग्रीव गुप्ता, गणेश राम, रंगलाल पासवान और विजय पासवान प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत किए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें