फोटो गैलरी

Hindi Newsसंदिग्ध हाल में सचिवालय कर्मचारी की मौत

संदिग्ध हाल में सचिवालय कर्मचारी की मौत

बेउर थाना क्षेत्र के कृष्ण विहार कॉलोनी में सचिवालय कर्मचारी ज्ञानचंद झा की संदिग्ध हाल में मौत हो...

संदिग्ध हाल में सचिवालय कर्मचारी की मौत
Sun, 15 Apr 2012 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बेउर थाना क्षेत्र के कृष्ण विहार कॉलोनी में सचिवालय कर्मचारी ज्ञानचंद झा की संदिग्ध हाल में मौत हो गई।

मधुबनी जिले के दोलहा गांव के रहने वाले ज्ञानचंद झा (50 वर्ष) पटना में कृष्णविहार कॉलोनी में शर्मा जी के मकान में किराये पर रहते थे। मकान मालिक के मुताबिक, रविवार को दिन में 11 बजे ज्ञानचंद अपने कमरे में ही गुल से दांत साफ कर रहे थे। उनका कमरा खुला था। एक घंटे के बाद देखा गया, तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मुखलाल पासवान के मुताबिक, मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें