ब्रिटेन की सबसे प्रतिभावान बच्ची!
उसकी उम्र सिर्फ छह माह है। लेकिन उसे बोलना आता है। उसे शौच करना आता है और संगीत की धुन पर वह नृत्य भी कर सकती...
उसकी उम्र सिर्फ छह माह है। लेकिन उसे बोलना आता है। उसे शौच करना आता है और संगीत की धुन पर वह नृत्य भी कर सकती है।
समाचार पत्र डेली मेल की शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिक इस उम्र में बच्चों आम तौर पर गुड्डे-गुड़ियों या टेडी बियर के साथ खेलना पसंद करते हैं, लेकिन इजाबेला ओनिसियस को बच्चों वाली बातें पसंद नहीं।
जब भी उसे टट्टी लगती है तो वह माता-पिता से शौच पात्र मांगती है और शौच पात्र लाए जाने का इंतजार वह घंटों तक कर सकती है।
आम तौर पर बच्चों में इतनी समझदारी 32 महीने के बाद आती है।
उनके माता-पिता का कहना है कि बच्ची दूध मांग सकती है। पढ़ना पसंद करती है और थोड़ा बहुत अपनी मां की मातृभाषा रोमेनिया की भाषा भी जानती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इजाबेला का व्यवहार सामान्य नहीं है और उसके माता-पिता उसे काफी प्रतिभावान मान रहे हैं।