फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रसाद के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर जश्न में डूबा सिद्धार्थनगर

प्रसाद के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर जश्न में डूबा सिद्धार्थनगर

इटवा के सपा विधायक माता प्रसाद पाण्डेय के विधान सभाध्यक्ष बनने से जिले में जश्न है। समर्थकों ने कहीं मिठाइयां बांटीं तो पटाखे छोड़ खुशी का इजहार...

प्रसाद के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर जश्न में डूबा सिद्धार्थनगर
Fri, 13 Apr 2012 11:35 PM
ऐप पर पढ़ें

इटवा के सपा विधायक माता प्रसाद पाण्डेय के विधान सभाध्यक्ष बनने से जिले में जश्न है। समर्थकों ने कहीं मिठाइयां बांटीं तो पटाखे छोड़ खुशी का इजहार किया। छठी बार विधायक चुने गए चौहत्तर वर्षीय माता प्रसाद पाण्डेय का प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने के बाद से ही विधान सभाध्यक्ष चुना जाना लगभग तय माना जा रहा था। संसदीय कार्यमंत्री आजम खान के विधान सभाध्यक्ष बनने से इंकार करने के बाद तो श्री पाण्डेय की उम्मीदवारी पर पक्की मुहर लग गई थी।

श्री पाण्डेय का विधान सभाध्यक्ष के रूप में यह उनका दूसरा कार्यकाल है। इससे पूर्व 2002 में प्रदेश में जब सपा की सरकार बनी थी तब 2005 में उन्हें विधान सभाध्यक्ष बनाया गया था। इससे पूर्व वह प्रदेश सरकार में स्वास्थ और श्रम मंत्री रह चके हैं।

जिले के वरिष्ठ सपाइयों में से एक माता प्रसाद पाण्डेय के विधान सभाध्यक्ष बनने की खबर जिले में पहुंचते ही जश्न शुरू हो गया। जगह-जगह मिठाइयां बांट और पटाखे छोड़ कर लोगों ने खुशी का इजहार किया। समाजवादी पार्टी नेता सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के सिद्धार्थ तिराहा पर सपाइयों ने माता पाण्डेय जिंदाबाद के नारों के बीच एक दूसरे को मिठाइयां खिला कर लोगों का मुंह मीठा कराया।

सपा के निवर्तमान कोषाध्यक्ष बाल कृष्ण जायसवाल के आवास पर भी मिठाई बांटी गई। सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने माता प्रसाद पाण्डेय के विधान सभाध्यक्ष बनने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि वह अनुभवी नेता हैं उनके नेतृत्व में जिले को लाभ और अलग पहचान मिलेगी। सपा के निवर्तमान जिला महासचिव जमील सिद्दिकी ने कहा कि श्री पाण्डेय के कारण आज सिद्धार्थनगर पहचान का मोहताज नहीं है।

उनकी ईमानदारी और कर्मठता का सिला उन्हें मिला है। पूर्व पालिका अध्यक्ष एसपी अग्रवाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि माता प्रसाद जिले की महान शख्सियतों में से एक हैं उनके विधान सभाध्यक्ष बनने से पूरा जिला खुशी से फूला नहीं समा रहा है। सपा के पूर्व जिला महासचिव अफसर रिजवी ने कहा कि श्री पाण्डेय के विधान सभाध्यक्ष बनने से जिले का मान बढ़ा है। उनकी काबलियत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

पाण्डेय के विधान सभाध्यक्ष बनने पर सपा नेता अमित दूबे, अरविन्द सिंह, धननजय सहाय, अशरफ जमील, डा. राम मनोहर लोहिया डिग्री कालेज, इटवा जिसके प्रबंधक माता प्रसाद पाण्डेय हैं के प्राचार्य डा. अष्टभुजा पाण्डेय, डा. शिव प्रताप, डा. संतोष कुमार, प्रमोद द्विवेदी, डा. पवन पाण्डेय, भरत प्रसाद, प्रियंका उपाध्याय, नूरूल हसन, अम्बिकेश्वर त्रिपाठी, विनोद कुमार आदि ने बधाई देते हुए कहा कि श्री पाण्डेय महान व्यक्तित्व के धनी हैं। उनका विधान सभाध्यक्ष बनना जिले के लिए हर्ष की बात है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें