फोटो गैलरी

Hindi Newsलक्ष्मीकांत उ.प्र. भाजपा के अध्यक्ष बने

लक्ष्मीकांत उ.प्र. भाजपा के अध्यक्ष बने

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मेरठ नगर से पार्टी विधायक डॉ. लक्ष्मीकान्त बाजपेई को भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया गया...

लक्ष्मीकांत उ.प्र. भाजपा के अध्यक्ष बने
Fri, 13 Apr 2012 07:29 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मेरठ नगर से पार्टी विधायक डॉ. लक्ष्मीकान्त बाजपेई को भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार बाजपेई अभी तक प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष थे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर मौजूद सूर्य प्रताप शाही का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। उन्हें पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. महेन्द्र सिंह को विधानपरिषद के होने वाले चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें