फोटो गैलरी

Hindi Newsडकैतों ने पांच लाख की संपत्ति लूटी

डकैतों ने पांच लाख की संपत्ति लूटी

बिहार में शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के तरियानी छपरा गांव में गुरुवार देर रात सशस्त्र डकैतों ने तीन घरों में डकैती डालकर करीब पांच लाख रुपए की सम्पत्ति लूट...

डकैतों ने पांच लाख की संपत्ति लूटी
Fri, 13 Apr 2012 07:24 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के तरियानी छपरा गांव में गुरुवार देर रात सशस्त्र डकैतों ने तीन घरों में डकैती डालकर करीब पांच लाख रुपए की सम्पत्ति लूट ली।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि करीब 40 से 50 की संख्या में आए डकैतों ने मुद्रिका सिंह, चंद्रिका सिंह और पप्पू सिंह के घर पर धावा बोलकर गृहस्वामी समेत सभी परिवारवालों को बंधक बना लिया।

इसके बाद डकैतों ने तीनों घरों में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और अन्य कीमती सामान लूट लिया और फरार हो गए। सूत्रों ने बताया कि फरार होने के दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से डकैतों ने बम विस्फोट भी किया। इस सिलसिले में संबंधित थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें