फोटो गैलरी

Hindi Newsसड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, दो घायल

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के चील्ह क्षेत्र में शुक्रवार को हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मृत्यु हो गई और दो लोग बुरी तरह से घायल हो...

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, दो घायल
Fri, 13 Apr 2012 03:55 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के चील्ह क्षेत्र में शुक्रवार को हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मृत्यु हो गई और दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार घोसिया निवासी तौसीक अहमद अपने साथी निस्पत अली के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर मिर्जापुर से आ रहा था। पुरजागीर बाजार के पास एक बस की चपेट में आने से तौसीक अहमद (26) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई और निस्पत गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बस चालक वाहन सहित फरार हो गया है।

दूसरी घटना इसी क्षेत्र के सागरपुर गांव में हुई। मझिगंवा गांव निवासी कृष्णमुरारी और नरेश मोटर सायकिल से सहसेपुर गांव से लौट रहे थे। सागरपुर के पास एक ट्रक की चपेट में आ जाने कृष्णमुरारी (22) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। नरेश गभीर रुप से घायल हो गया उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में भी ट्रक चालक वाहन सहित भाग निकला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस वाहन चालकों की तलाश कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें