फोटो गैलरी

Hindi Newsसमलैंगिक जोड़े के खिलाफ मुकदमा

समलैंगिक जोड़े के खिलाफ मुकदमा

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के गढ़वार में समलैंगिक विवाह करने वाले दो लड़कों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया...

समलैंगिक जोड़े के खिलाफ मुकदमा
Fri, 13 Apr 2012 01:30 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के गढ़वार में समलैंगिक विवाह करने वाले दो लड़कों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बरेली के निवासी सिमरन तथा बलिया के रहने वाले चुनमुन नामक युवकों ने गत 29 फरवरी को सिन्हा चवर गांव में विवाह किया था जिसका पंजीयन बलिया के उपनिबंधक कार्यालय में 19 मार्च को कराया गया था।

उन्होंने बताया कि जिले के उपनिबंधक सुभाष चंद्र मिश्र ने गढ़वार थाने में इस समलैंगिक जोड़े के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जालसाजी करके विवाह करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। सूत्रों के मुताबिक मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि बरेली के रहने वाले सिमरन ने अपने कथित विवाह का पंजीयन कराते वक्त बलिया के हरपुर निवासी राजू प्रसाद को अपना पिता बताया था।

उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के दौरान सिन्हा चवर गांव की प्रधान रमादेवी का फर्जी विवाह प्रमाणपत्र भी लगाया गया था। साथ ही पंजीयन के दौरान दो कथित वकीलों चंद्रशेखर तिवारी और एस के पांडे को गवाह बनाया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी समलैंगिक जोड़े की तलाश शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें