फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा के वरिष्ठ नेता की मौत

भाजपा के वरिष्ठ नेता की मौत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी त्रिभुवन नाथ सिंह का शुक्रवार को सुबह हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वह 70 वर्ष के...

भाजपा के वरिष्ठ नेता की मौत
Fri, 13 Apr 2012 01:11 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी त्रिभुवन नाथ सिंह का शुक्रवार को सुबह हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे।

जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भुइली गांव निवासी सिंह इस समय जौनपुर नगर के नखास मोहल्ले में अपने आवास पर रहते थे।

विद्यार्थी जीवन से ही सिंह जनसंघ से जुडे़ और भाजपा बनने पर वह पार्टी के जिला महामंत्री बने। इसके साथ ही 27 वर्ष पहले बनी दुर्गापूजा महासमिति के संस्थापक सदस्य एवं वर्तमान में संरक्षक पद पर रहे। चार-पांच दिन पूर्व तबीयत खराब होने पर वह दिल्ली गए और आज सुबह उनका वहीं निधन हो गया।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह तथा पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानन्द ने दूरभाष पर उनके परिजनों को सांत्वना दी और सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। इसके साथ भाजपा विधायक सीमा द्विवेदी और जौनपुर शहर के विधायक नदीम जावेद ने भी सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। सिंह का अन्तिम संस्कार चौदह अप्रैल को रामघाट जौनपुर में होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें