फोटो गैलरी

Hindi Newsछात्राओं से छेड़छाड़ मामले में दो स्कूलकर्मी गिरफ्तार

छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में दो स्कूलकर्मी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के आश्रम पद्धति आधारित एक स्कूल में कुछ स्टाफ कर्मियों द्वारा छात्राओं से कथित तौर पर छेड़छाड़ के मामले में दो लोगों को...

छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में दो स्कूलकर्मी गिरफ्तार
Thu, 12 Apr 2012 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के आश्रम पद्धति आधारित एक स्कूल में कुछ स्टाफ कर्मियों द्वारा छात्राओं से कथित तौर पर छेड़छाड़ के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि जिलाधिकारी रिग्जियान सैम्फिल को दी गयी शिकायत के अनुसार हेतिमपुर सिरसिया क्षेत्र में स्थित आश्रम पद्धति आधारित स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों से स्टाफ के ही कुछ कर्मचारियों द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया, जिसके बाद स्कूल के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस बारे में सम्पर्क करने पर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रकरण की जांच अपर उपजिलाधिकारी को सौंपी गयी है, जो तीन दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें