फोटो गैलरी

Hindi News350 किलोग्राम गांजा बरामद, सात तस्कर गिरफ्तार

350 किलोग्राम गांजा बरामद, सात तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग 80 से पुलिस ने बुधवार को देर रात दो वाहनों से तस्करी के लिए ले जा रहा 350 किलोग्राम गांजा बरामद कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया...

350 किलोग्राम गांजा बरामद, सात तस्कर गिरफ्तार
Thu, 12 Apr 2012 04:51 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में भागलपुर जिले के घोघा थाना क्षेत्र के पक्कीसराय गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 80 से पुलिस ने बुधवार को देर रात दो वाहनों से तस्करी के लिए ले जा रहा 350 किलोग्राम गांजा बरामद कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने पक्कीसराय गांव के निकट भागलपुर की ओर जा रहे दो वाहनों से 350 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके पर से सात तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों के अनुसार बरामद गांजे का मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये है। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें