फोटो गैलरी

Hindi Newsहुकुम सिंह बने भाजपा विधान मंडल दल के नेता

हुकुम सिंह बने भाजपा विधान मंडल दल के नेता

वरिष्ठ विधायक हुकुम सिंह को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधान मंडल दल का सर्वसम्मत से नेता चुना गया...

हुकुम सिंह बने भाजपा विधान मंडल दल के नेता
Wed, 11 Apr 2012 06:59 PM
ऐप पर पढ़ें

वरिष्ठ विधायक हुकुम सिंह को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधान मंडल दल का सर्वसम्मत से नेता चुना गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र ने सिंह के नाम का प्रस्ताव किया जिसका अनुमोदन सर्वश्री सुरेश खन्ना, लक्ष्मीकांत बाजपेई, राजेश अग्रवाल, राधामोहन दास अग्रवाल और सतीश महाना समेत सभी विधायकों ने किया।
 
सिंह मुजफ्फरनगर जिले की कैराना सीट से विधायक चुने गए हैं। इनके नेता चुने जाने के अवसर पर पार्टी के पर्यवेक्षक के रुप में सर्वश्री तंवर चन्द्र और नरेन्द्र सिंह तोमर मौजूद थे। इससे पहले पार्टी विधायकों की हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही और निवर्तमान विधानमंडल दल के नेता ओम प्रकाश सिंह भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें