फोटो गैलरी

Hindi Newsबुजुर्ग की लूट के बाद हत्या

बुजुर्ग की लूट के बाद हत्या

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के थाना लालकुर्ती क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की उसी के घर में लूट के बाद हत्या कर दी गई। मृतका अकेली रहती...

बुजुर्ग की लूट के बाद हत्या
Wed, 11 Apr 2012 01:56 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के थाना लालकुर्ती क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की उसी के घर में लूट के बाद हत्या कर दी गई। मृतका अकेली रहती थी।

जिला पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को घटना के बारे में जानकारी दी। प्रवक्ता के अनुसार मृतका का नाम वीना मल्होत्रा है। लेखा नगर निवासी वीना मल्होत्रा (59) के कोई औलाद नहीं थी। गंगानगर में रहनेवाली उसकी बहन की बेटी ही उसकी देखभाल करती थी। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टामाटर्म के लिए भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें