Hindi Newsसड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत, तीन अन्य घायल
सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत, तीन अन्य घायल
बाहरी दिल्ली के अमन विहार में शनिवार सुबह एक ट्रैक्टर ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दोपहिया पर सवार 11 वर्षीय एक छात्रा की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो...
Sat, 07 Apr 2012 12:14 PM
ऐप पर पढ़ें
बाहरी दिल्ली के अमन विहार में शनिवार सुबह एक ट्रैक्टर ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दोपहिया पर सवार 11 वर्षीय एक छात्रा की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये।
पुलिस के अनुसार गायत्री नामक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी और दो अन्य संगीता और पूजा को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोपहिया चालक कुलदीप को आपातकालीन इकाई में में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।