फोटो गैलरी

Hindi Newsसोनिया विहार पावर प्लांट की आपूर्ति प्रभावित

सोनिया विहार पावर प्लांट की आपूर्ति प्रभावित

220 केवी मंडोला लाइन के पॉवर फुल झटके दक्षिणी दिल्ली के नलों से पानी सुखा दिया है। 5 दिन से इलाकों में पानी नहीं है और उपभोक्ता पानी के लिए जल बोर्ड में गुहार लगा रहे...

सोनिया विहार पावर प्लांट की आपूर्ति प्रभावित
Fri, 06 Apr 2012 11:23 PM
ऐप पर पढ़ें

220 केवी मंडोला लाइन के पॉवर फुल झटके दक्षिणी दिल्ली के नलों से पानी सुखा दिया है। 5 दिन से इलाकों में पानी नहीं है और उपभोक्ता पानी के लिए जल बोर्ड में गुहार लगा रहे हैं। इन इलाकों को सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र से पानी उपलब्ध कराया जाता है। पॉवर फाल्ट होने के बाद से ही प्लांट से जलापूर्ति का प्रेशर धीमा है। 

बताया जा रहा है कि दक्षिणी दिल्ली का संत नगर का इलाका सामान्य क्षेत्र से अधिक ऊंचाई पर है, इस वजह से करीब 100 घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस मामले में संत नगर पेयजल संघर्ष समिति ने जल बोर्ड सीईओ व स्थानीय अधिकारियों को भी शिकायत दर्ज कराई है। इस क्षेत्र को ग्रेटर कैलाश जलाश्य से जलापूर्ति की जाती है। पानी न मिलने की वजह से सबसे अधिक दिक्कत संत नगर, गढ़ी, ईस्ट ऑफ कैलाश, लाजपत नगर व आसपास के इलाकों में दिक्कत उठानी पड़ रही है। समिति पदाधिकारी विनोद बंसल ने बताया कि प्रेशर कम होने की वजह से यह दिक्कत सामने आई है और इस संबंध में जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश नेगी व संबंधित अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक जलापूर्ति में सुधार नहीं हुआ है। हालांकि एसएमएस शिकायत केंद्र का जवाब आया जिसमें पहले ही दिन व्यवस्था ठीक करने का आश्वासन दिया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें