रैकेट चलाने वाले गिरोह का खत्मा
पुलिस ने डकैतों के एक गिरोह को खत्म किया है जो नौकरानी के रूप में लोगों को निशाना बनाता था। पुलिस ने शुक्रवार को यहां बताया कि विशेष पुलिस दल ने गुरुवार...
पुलिस ने डकैतों के एक गिरोह को खत्म किया है जो नौकरानी के रूप में लोगों को निशाना बनाता था। पुलिस ने शुक्रवार को यहां बताया कि विशेष पुलिस दल ने गुरुवार को दिल्ली में छापा मारा और एक महिला सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने कहा कि यह गिरोह दिल्ली से बाहर अपनी गतिविधियां चला रहा था। यहां के निवासी संदीप सिंह संधू की शिकायत के बाद गिरोह के सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े। संधू को हाल ही लूट लिया गया था।
दरअसल आरोपी नई दिल्ली में डोर टू डोर नामक कंपनी की आड़ में रैकेट चला रहे थे। उन्होंने हाल में एक अखबारों में प्रशिक्षित नौकरानी के प्रावधान के बारे में विज्ञापन प्रसारित किया था। संधू ने जब इस कथित कंपनी से संपर्क किया तब दो व्यक्ति दिल्ली से आए और उन्होंने उनके साथ छह माह के लिए नौकरानी के वास्ते 19000 रुपए का सौदा किया।
उसके बाद राधिका नामक 22 साल की एक लड़की संधू के घर आयी। एक ही दिन बाद वह घर का सामान लेकर चंपत हो गयी।