फोटो गैलरी

Hindi Newsसाल्वे के निधन पर नीतीश ने शोक व्यक्त किया

साल्वे के निधन पर नीतीश ने शोक व्यक्त किया

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष एनकेपी साल्वे के असामयिक निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक एवं दुख व्यक्त...

साल्वे के निधन पर नीतीश ने शोक व्यक्त किया
Sun, 01 Apr 2012 11:02 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष एनकेपी साल्वे के असामयिक निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में साल्वे को एक योग्य राजनेता बताते हुए कहा है कि क्रिकेट से उन्हें गहरा लगाव था। नीतीश ने कहा कि साल्वे ने बीसीसीआई के अध्यक्ष के रूप में वर्ष 1982 तक कार्य किया और क्रिकेट खेल को नया आयाम देने का निरंतर प्रयास किया।

उनके प्रयास से ही भारत को वर्ष 1987 में विश्व कप की मेजबानी करने का श्रेय मिला था। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय साल्वे की आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

90 वर्षीय साल्वे का रविवार सुबह दिल्ली में एक निजी अस्पताल में इलाज के क्रम में निधन हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें