फोटो गैलरी

Hindi Newsकांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता के लिए मारामारी

कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता के लिए मारामारी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में आशातीत सफलता नहीं मिलने के बावजूद कांग्रेस विधानमण्डल के नेता पद के लिए मारामारी मची...

कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता के लिए मारामारी
Sun, 01 Apr 2012 05:32 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में आशातीत सफलता नहीं मिलने के बावजूद कांग्रेस विधानमण्डल के नेता पद के लिए मारामारी मची है। कांग्रेस में लम्बे समय से प्रमोद तिवारी नेता रहे हैं लेकिन इस बार वह इस पद के लिए आनाकानी कर रहे हैं। बावजूद इसके उनके एक समर्थक विधायक ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि यदि रीता बहुगुणा जोशी इस पद को लेना चाहेंगी तो तिवारी जरुर उम्मीदवार होंगे।
 
हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए रीता बहुगुणा जोशी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से त्यागपत्र की पेशकश कर चुकी हैं। हालांकि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ। माना जा रहा है कि अब वह नेता विधानमण्डल दल बनने की फिराक में हैं। नेता विधानमण्डल के पद पर विधायक प्रदीप माथुर तथा विधायक विवेक सिंह का नाम भी चर्चा में है। विधानसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा के लिए दिल्ली में 29 से 31 मार्च तक हुई बैठक में नेता विधानमण्डल दल के नाम पर भी चर्चा हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें