फोटो गैलरी

Hindi Newsम्यांमार चुनावों के लिए भारत ने तैयार किए अधिकारी

म्यांमार चुनावों के लिए भारत ने तैयार किए अधिकारी

भारत ने म्यांमार में अपने राजदूत और दो वरिष्ठ चुनाव अधिकारियों को उस देश में हो रहे मतदान पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी...

म्यांमार चुनावों के लिए भारत ने तैयार किए अधिकारी
Sun, 01 Apr 2012 12:13 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत ने म्यांमार में अपने राजदूत और दो वरिष्ठ चुनाव अधिकारियों को उस देश में हो रहे मतदान पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि म्यांमार में भारतीय राजदूत वीएस शेषाद्रि, मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीसी लवमकुंगा और असम में उनके समकक्ष मनिन्दर सिंह चुनावों में पर्यवेक्षक होंगे।

म्यांमार में रविवार को लोग मतदान कर रहे हैं। ऐतिहासिक माने जा रहे चुनाव को सैन्य प्रभाव वाले शासन के सुधारों की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। विपक्षी नेता आंग सान सूकी पहली बार चुनाव लड़ रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें