Hindi Newsदेश में 42 प्रतिशत बच्चों कुपोषण के शिकार
देश में 42 प्रतिशत बच्चों कुपोषण के शिकार
सरकार ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि देश में 42 प्रतिशत बच्चों कुपोषण के शिकार...
Fri, 30 Mar 2012 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें
सरकार ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि देश में 42 प्रतिशत बच्चों कुपोषण के शिकार हैं। लोकसभा में उदय सिंह के प्रश्न के लिखित उत्तर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि कुपोषण एक ऐसा विषय है, जिसके विविध आयाम हैं और इस विषय पर अलग अलग मंत्रालय अपने अपने स्तर पर पहल कर रहे हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार इस बात से अवगत है कि देश के 42 प्रतिशत बच्चों कुपोषण के शिकार है, मंत्री ने कहा, हां। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय माताओं एवं बच्चों में कुपोषण को कम करने के लिए पहल कर रहा है।