फोटो गैलरी

Hindi Newsअल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का गठन शीघ्र: मुख्यमंत्री

अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का गठन शीघ्र: मुख्यमंत्री

झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को यहां कहा कि राज्य में अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के गठन का सरकार ने फैसला कर लिया...

अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का गठन शीघ्र: मुख्यमंत्री
Mon, 19 Mar 2012 07:14 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को यहां कहा कि राज्य में अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के गठन का सरकार ने फैसला कर लिया है और शीघ्र ही इसका गठन कर लिया जायेगा।

झारखंड विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री प्रश्नकाल के दौरान निजामुद्दीन अंसारी के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने यह बात कही। मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार अल्पसंख्यक आयोग, पिछड़ा आयोग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग आदि के साथ ही अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के सुचारू रूप से गठन और कामकाज को लेकर गंभीर है।

उन्होंने कहा कि इस निगम के गठन के बारे में नीतिगत फैसला राज्य सरकार ने कर लिया है और अब सम्बद्ध विभाग को अंतिम निर्णय लेना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें