फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली पहुंची ममता

दिल्ली पहुंची ममता

दिनेश त्रिवेदी को रेल मंत्री के पद से हटाए जाने को लेकर विवाद के बीच तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी रविवार की रात दिल्ली पहुंची। ममता त्रिवेदी के इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद राष्ट्रीय राजधानी...

दिल्ली पहुंची ममता
एजेंसीMon, 19 Mar 2012 01:01 AM
ऐप पर पढ़ें

दिनेश त्रिवेदी को रेल मंत्री के पद से हटाए जाने को लेकर विवाद के बीच तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी रविवार की रात दिल्ली पहुंची। ममता त्रिवेदी के इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद राष्ट्रीय राजधानी पहुंची हैं।

रेल बजट में यात्री किराए में वृद्धि की घोषणा के बाद ममता ने प्रधानमंत्री से त्रिवेदी को बर्खास्त करने को कहा था। उन्होंने उनकी जगह एक अन्य मंत्री मुकुल राय को रेल मंत्री बनाने को कहा था। राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने के बाद ममता ने संवाद्दाताओं से कहा कि कल मैं अपने सांसदों से मिलूंगी।

उम्मीद की जा रही है कि वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के अन्य नेताओं से बातचीत करेंगी। त्रिवेदी ने अपना अवज्ञाकारी रवैया समाप्त करते हुए रेल मंत्री के पद से आज इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही पिछले पांच दिनों से चल रहा ड्रामा समाप्त हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें