फोटो गैलरी

Hindi Newsरेल बजट के खिलाफ रेल चक्का जाम

रेल बजट के खिलाफ रेल चक्का जाम

रांची हिन्दुस्तान टीम। रेल बजट में झारखंड की उपेक्षा के खिलाफ भाजपा ने गुरुवार को राजधानी रांची समेत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रेलवे का चक्का जाम किया। इस दौरान करीब डेढ़ सौ लोगों को हिरासत में...

रेल बजट के खिलाफ रेल चक्का जाम
Sat, 17 Mar 2012 12:51 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची हिन्दुस्तान टीम। रेल बजट में झारखंड की उपेक्षा के खिलाफ भाजपा ने गुरुवार को राजधानी रांची समेत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रेलवे का चक्का जाम किया। इस दौरान करीब डेढ़ सौ लोगों को हिरासत में लिया गया। बरकाकाना जंक्शन पर प्रदर्शनकारियों ने डाउन पलामू एक्सप्रेस को दो घंटे तक रोका।

यहां स्टेशन प्रबंधक की लिखित शिकायत पर 50 प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर दर्ज किया गया। डालटनगंज स्टेशन पर करीब 45 मिनट तक ट्रेनें नहीं चलीं। लातेहार में भी तीन घंटे तक ट्रेनों को रोका गया। गढ़वा के नगर ऊंटारी में रेल पटरी पर लोगों ने धरना दिया। कोडरमा में डेढ़ घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही रोकी गई।

रांची में भाजपाइयों ने रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी को रोका। प्रदर्शनकारियों ने रेल मंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।धनबाद में भाजपा ने आर्थिक नाकेबंदी के तहत जसीडीह रेलवे स्टेशन में माल गाड़ी का चक्का जाम किया। रेल बजट में दुमका की घोर उपेक्षा तथा यात्री किराया में वृद्धि के विरोध में दुमका के टीन बाजार चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।

गिरिडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया जबकि झामुमो कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला फूंका। बोकारो में लोगों ने रेल रोकी और विभिन्न संगठनों ने धरना दिया। जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीन घंटे तक टाटानगर स्टेशन पर प्रदर्शन कर मालगाडिम्यों का परिचालन बाधित किया। साढ़े दस बजे से शुरू भाजपा का आर्थिक नाकेबंदी आंदोलन पौने एक बजे तक चला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें