फोटो गैलरी

Hindi News44 भ्रष्ट लोकसेवको के खिलाफ मामला दर्ज

44 भ्रष्ट लोकसेवको के खिलाफ मामला दर्ज

बिहार विधान परिषद में सरकार ने शुक्रवार को कहा कि भ्रष्ट लोकसेवकों के खिलाफ 44 मामले दर्ज किए गए हैं और दो मामलो में न्यायालय के आदेश से संपत्ति जप्त की गई...

44 भ्रष्ट लोकसेवको के खिलाफ मामला दर्ज
Fri, 16 Mar 2012 06:14 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार विधान परिषद में सरकार ने शुक्रवार को कहा कि भ्रष्ट लोकसेवकों के खिलाफ 44 मामले दर्ज किए गए हैं और दो मामलो में न्यायालय के आदेश से संपत्ति जप्त की गई है।

जल संसाधन मंत्री सह प्रभारी गृह मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के नीरज कुमार के एक अल्पसूचित प्रश्न के उत्तर में कहा कि भ्रष्ट लोकसेवकों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति अधिग्रहण के लिए बिहार विशेष न्यायालय अधिनियम 2009 बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के तहत राज्य सर्तकता अन्वेषण ब्यूरो ने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वाले सरकारी कर्मचारियों पर मामला दर्ज किया है और उसकी संपत्ति जप्त करने की कार्रवाई की है।

चौधरी ने कहा कि ब्यूरो ने ऐसे 44 भ्रष्ट लोकसेवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और दो मामलो में सक्षम न्यायालय के आदेश से संपत्ति जप्त की गई है। उन्होंने कहा कि अन्य मामलों में विभिन्न स्तरों पर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें