फोटो गैलरी

Hindi Newsबजट है निराशाजनक: भाजपा

बजट है निराशाजनक: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम बजट को निराशाजनक और आम आदमी के खिलाफ बताया...

बजट है निराशाजनक: भाजपा
Fri, 16 Mar 2012 05:22 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम बजट को निराशाजनक और आम आदमी के खिलाफ बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी द्वारा पेश किया गया बजट देश को निराश करने वाला है।
 
शाही ने कहा कि बजट प्रावधानों के कारण मंहगाई और बढेगी। शाही ने कहा कि देश की जनता को विश्वास था कि आयकर सीमा को बढाया जाएगा परन्तु आयकर सीमा में केवल 20 हजार की बढोत्तरी कर जनता के विश्वास के साथ धोखा किया गया है। वर्तमान बजट के प्रभाव से महिलाओं को घर चलाने में कठिनाई होगी। बजट में न तो मंहगाई रोकने के उपाए किए गए और न ही भ्रष्टाचार रोकने के उपायों पर ही कोई बात की गई है तथा बेरोजगारी दूर करने तथा किसानों को राहत दिए जाने के बारे में भी सरकार ने कोई कारगर कदम नहीं उठाए हैं।
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के दौरान कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने किसानों को दिए जाने वाले कर्ज की ब्याज दर सात प्रतिशत करने की बात कही थी परन्तु प्रस्तुत बजट प्रावधानों में कृषि लोन कम करने की कोई घोषणा नही की गई। बजट में किसानों के प्रति कांग्रेस सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति स्पष्ट प्रमाणित होती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें