फोटो गैलरी

Hindi Newsगिरिडीह के दंपत्ति चिकित्सकों के यहां आयकर सर्वे

गिरिडीह के दंपत्ति चिकित्सकों के यहां आयकर सर्वे

गिरिडीह प्रतिनिधि आयकर अधिकारियों के दल ने गुरुवार को गिरिडीह के दंपत्ति चिकित्सकों के नर्सिग होम व आवास पर एक साथ सर्वे शुरू किया। आयकर का सर्वे देवघर जोन के आयकर आयुक्त एके सिंह के नेतृत्व में...

गिरिडीह के दंपत्ति चिकित्सकों के यहां आयकर सर्वे
Fri, 16 Mar 2012 01:04 AM
ऐप पर पढ़ें

गिरिडीह प्रतिनिधि

आयकर अधिकारियों के दल ने गुरुवार को गिरिडीह के दंपत्ति चिकित्सकों के नर्सिग होम व आवास पर एक साथ सर्वे शुरू किया। आयकर का सर्वे देवघर जोन के आयकर आयुक्त एके सिंह के नेतृत्व में शुरू किया गया। दोपहर लगभग 12.30 बजे आयकर अधिकारियों का दल दोनों चिकित्सकों के आवास एवं नर्सिग होम में पहुंचा। दल में गिरिडीह के आयकर अधिकारी इंद्रजीत दास, देवघर के आयकर अधिकारी प्रयाग राम समेत डेढ़ दर्जन अधिकारी शामिल हैं। देर शाम तक कागजात को खंगालने का काम जारी था। आयकर आयुक्त सिंह ने सर्वे की पुष्टि की है, परंतु फिलहाल कुछ बताने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि विभाग को सूचना मिली थी कि दोनों चिकित्सक क्रमश: डॉ. एसके सिंह एवं डॉ इंदिरा सिंह प्रोपरली आयकर रिटर्न भरने को लेकर गंभीर नहीं हैं। उनके द्वारा रिटर्न फाइल करने की खानापूर्ति की जाती है। लाखों की कर वंचना का मामला उजागर हो सकता है। आयकर आयुक्त ने कहा कि चिकित्सकों के कर्मियों से आयकर संबंधी कागजात मांगे गए हैं। कागजात प्राप्त होने व जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। चित्र परिचय - 15ॠ1-ि9 10 चिकित्सकों के आवास एवं नर्सिग होम। ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें