फोटो गैलरी

Hindi Newsगोवर्धन के आन्यौर में बनेगा नया बिजलीघर

गोवर्धन के आन्यौर में बनेगा नया बिजलीघर

मथुरा, निज संवाददाता। गोवर्धन क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति में सुधार लाने के लिए आन्यौर में बिजलीघर बनेगा। स्वीकृत सब स्टेशन का निर्माण जल्द शुरू होने की संभावना है। इससे गोवर्धन बिजलीघर पर लोड कम...

गोवर्धन के आन्यौर में बनेगा नया बिजलीघर
Thu, 15 Mar 2012 12:34 AM
ऐप पर पढ़ें

मथुरा, निज संवाददाता।

गोवर्धन क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति में सुधार लाने के लिए आन्यौर में बिजलीघर बनेगा। स्वीकृत सब स्टेशन का निर्माण जल्द शुरू होने की संभावना है। इससे गोवर्धन बिजलीघर पर लोड कम होगा। ग्रामीणों को बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए जनपद में छोटे-बड़े बिजलीघर बनवाए गए। इसका लाभ पब्लिक को मिल रहा है। आधा दर्जन बिजलीघर स्वीकृत हैं, जिनका निर्माण कार्य होना प्रस्तावित है। इसी क्रम में गोवर्धन क्षेत्र के आन्यौर गांव में सब स्टेशन का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है।

बिजलीघर बन जाने से गोवर्धन स्थित 33केवी बिजलीघर पर लोड कम हो जाएगा। इससे अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति में सुधार होने की संभावना है। आन्यौर बिजलीघर से पैंठा,परिक्रमा मार्ग,महमदपुर आदि गांवों के अलावा कॉलानियों को जोड़ा जाएगा। सिंचाई के लिए बेहतर सप्लाई मिलेगी। दो-तीन फीडर निकाले जा सकते हैं। देहात विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता देवेन्द्र पचौरिया ने बताया कि बिजलीघर के चालू हो जाने से ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में सुधार होगा। ओवरलोडिंग की समस्या होगी। आन्यौर बिजलीघर स्वीकृत है,जिसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें